रामपुर थाना सिविल लाईनः- पुलिस मुठभेड में 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, 02 नायाजय तमंचे, खोखा व जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल व पशु काटने के उपकरण बरामद।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
रामपुर थाना सिविल लाईनः- पुलिस मुठभेड में 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, 02 नायाजय तमंचे, खोखा व जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल व पशु काटने के उपकरण बरामद पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22.10.2026 की रात्री में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा आश्रम पद्धति रोड पर चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हे रोकने की कोशिश की गयी तो मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर भागने के दौरान आश्रम पद्धति मोड़ से कोसी नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई । दोनो अभियुक्तों द्वारा पुनः पुलिस टीम पर फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दोनों अभियुक्त दोनो पैरों में गोली लगने से घायल हो गए । अभियुक्तगण की पहचान 1. युसूफ पुत्र इरफान 2. समीर पुत्र अफसर निवासीगण मंसूरपुर, थाना सिविल लाइंस, जनपद रामपुर के रूप में हुई । अभियुक्त युसूफ के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस व नाल में फंसा खोखा कारतूस तथा अभियुक्त समीर के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस व नाल में फंसा खोखा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्तगण से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पैशन प्रो (UP 22 A 64XX) तथा पशु काटने के उपकरण एक कुल्हाड़ी, एक छुरी, एक रस्सी, एक टॉर्च एवं लकड़ी का गुटका आदि बरामद हुआ । अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरणः-*
1. युसूफ पुत्र इरफान
2. समीर पुत्र अफसर निवासीगण मंसूरपुर, थाना सिविल लाइंस, जनपद रामपुर
*बरामदगीः-*
02 नाजायज तमंचे 315 बोर
04 जिंदा कारतूस
02 खोखा कारतूस
मोटरसाइकिल पैशन प्रो
पशु काटने के उपकरण (एक कुल्हाड़ी, एक छुरी, रस्सी, टॉर्च एवं लकड़ी का गुटका)
*कृत कार्यवाही-*
पुलिस मुठभेड के संबंध में थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0- 451/2026, धारा- 109(1)/318(4) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
व0उ0नि0 प्रशान्त शर्मा
उ0नि0 श्री विमल किशोर
उ0नि0 श्री सचिन कुमार
हे0का0 297 जरीनुद्दीन
हे0का0 79 गजेन्द्र सिंह
का0 101 गौरव कुमार
का0 1818 शुभम कुमार
का0 722 गौरव कुमार
का0 1398 नितिन कुमार




