Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

चोरी गए 482 किलो तंबाकू के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, चोलापुर पुलिस को मिली सफलता।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी

थाना चोलापुर पुलिस ने चोरी गए करीब 482.994 किलोग्राम तंबाकू के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, नगदी तथा मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 को आरके इंटरप्राइजेज के संचालक रवि यादव ने थाना चोलापुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी से तंबाकू चोरी कर बाजार में बेचा जा रहा है। शिकायत के आधार पर थाना चोलापुर में मुकदमा संख्या 238/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संध्या जायसवाल द्वारा की जा रही थी।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने 14 जून 2026 को सुबह लगभग 2:50 बजे ग्राम अटेसुआ के पास तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्र कुमार पटेल (निवासी ऐली, चौबेपुर), रणधीर (निवासी रसूलपुर, हरदोई) तथा लवकुश राजभर उर्फ नेताजी (निवासी सलारपुर, सारनाथ) शामिल

पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 बोरियों में रखा 482.994 किलोग्राम तंबाकू, 3,820 रुपये नकद तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक साबुन राम गौतम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संध्या जायसवाल, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल नमो नारायण पांडेय एवं कांस्टेबल विक्रम सिंह यादव की टीम द्वारा की गई। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!