Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
मध्य प्रदेश

कटनी ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा शराब के लिए वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता: सुमित मलिक

कटनी मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक कटनी आईपीएस श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी सलीमानाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी श्रीमती महिमा रघुवंशी एवं थाना स्टाफ द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 08.06.2026 को फरियादी धन्नोलाल यादव पिता मिस्त्रीलाल यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम झररी, थाना ढीमरखेड़ा, जिला कटनी, ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी महेश यादव द्वारा शराब पीने के लिए रुपये-पैसों की मांग की गई। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 341/2026 अंतर्गत धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 119(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी महेश यादव पिता राधेलाल यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम झररी, थाना ढीमरखेड़ा को विवेचना अधिकारी सहायक उप निरीक्षक विजयेन्द्र तिवारी द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय जेएमएफसी न्यायालय ढीमरखेड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

थाना ढीमरखेड़ा पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। पुलिस की त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही से क्षेत्रीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है तथा आमजन द्वारा पुलिस की सराहना की जा रही है।सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रीमती महिमा रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक विजयेन्द्र तिवारी, आरक्षक जागेश्वर एवं थाना ढीमरखेड़ा के समस्त स्टाफ की सराहनीय एवं विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!