Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

थाना शाहबादः- पुलिस मुठभेड में 25 हजार रुपये ईनामियां/ हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर एक्ट में वांछित घायल अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता: शारिक खान 

 रामपुर 

दिनांक 01.06.2026 को थाना शाहबाद पर मु0अ0सं0- 140/2026, धारा- 3(1) गैंगस्टर एक्ट बनाम अभियुक्तगण गैंग लीडर 1. सुभान पुत्र सलामत निवासी मोहल्ला नालापार कस्बा व थाना शाहबाद जनपद रामपुर, 2. गैंग सदस्य परवेज उर्फ परवेश पुत्र रईश अहमद निवासी मौहल्ला नई बस्ती कस्बा व थाना बिसौली जनपद बदायूं, 3. गैंग सदस्य नन्हे पुत्र शरीफ निवासी मोहल्ला कस्साबान कस्बा व थाना शाहबाद जनपद रामपुर, 4. गैंग सदस्य महफूज पुत्र महबूब निवासी मोहल्ला नालापार कस्बा व थाना शाहबाद जनपद रामपुर, 5. गैंग सदस्य शरीफ पुत्र सूखा निवासी ग्राम ओसी थाना शाहबाद जनपद रामपुर पंजीकृत किया गया था । विवेचना के क्रम में अभियुक्तगण 1. नन्हे पुत्र शरीफ, 2. महफूज पुत्र महबूब उपरोक्त पूर्व से जिला कारागार जनपद रामपुर में निरूद्ध हैं एवं अभियुक्त परवेज उर्फ परवेश पुत्र रईश अहमद निवासी मौहल्ला नई बस्ती कस्बा व थाना बिसौली जनपद बदांयु को दिनांक 01.06.2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है एवं 1. शरीफ पुत्र सूखा 2.सुभान पुत्र सलामत उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण हैं ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुकदमें उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1.शरीफ पुत्र सूखा, 2.सुभान पुत्र सलामत उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु रूपये 25000-25000/- का ईनाम घोषित किया गया । श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी ,शाहबाद पर्यवेक्षण में दिनांक 14.06.2026 को थाना शाहबाद पुलिस एवं एस.ओ.जी. जनपद रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा पतारशी/सुरागरशी व तकनीकी का प्रयोग करते हुये थाना शाहबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खन्जीपुरा से ग्राम नादरगंज जाने वाले रास्ते से मुकदमें उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गस्त/चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल पर एक व्यक्ति आते देख रोकने का प्रयास किया गया, पुलिस द्वारा स्वंय को रोकते देख उक्त व्यक्ति द्वारा मोटर साईकिल मोडकर भागने का प्रयास किया गया । जिस कारण मोटरसाईकिल मोडते समय गिर गयी एवं उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, आत्मरक्षार्थ संयुक्त टीम द्वारा उक्त व्यक्ति पर जवाबी फायरिंग के दौरान बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया । जिसकी जमातलाशी से 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर नाल में फंसा हुआ व 01 अदद मोटर साईकिल HF DELUXE बिना नम्बर प्लेट बरामद कर अभियुक्त शरीफ पुत्र सूखा उपरोक्त के रुप में शिनाख्त की गयी । घायल अभियुक्त शरीफ पुत्र सूखा उपरोक्त को उचित उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शाहबाद पर मु0अ0सं0 153/ 2026 धारा 109(1) बीएनएस. (पुलिस मुठभेड़) व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यावाही की गयी ।

बरामदगी-

एक अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस मय 01 अदद खोखा कारतूस नाल में फंसा

01 अदद मोटर साईकिल HF DELUXE बिना नम्बर प्लेट,

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. शरीफ पुत्र सूखा निवासी ग्राम ओसी थाना शाहबाद जनपद रामपुर ।

अपराधिक इतिहास अभियुक्त –

अभियुक्त (एच.एस न0 5B) शरीफ पुत्र सूखा निवासी ग्राम ओसी थाना शाहबाद जनपद रामपुर ।

1.मु0अ0सं0 354/2025 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना शाहबाद रामपुर

2.मु0अ0सं0 356/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना शाहबाद रामपुर

3.मु0अ0सं0 861/2018 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहबाद रामपुर

4.मु0अ0सं0 255/2019 धारा 3/8 सीएस एक्ट 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना शाहबाद रामपुर

5.मु0अ0सं0 07/2020 धारा 60 आबकारी अधि0 एक्ट थाना शाहबाद रामपुर

6.मु0अ0सं0 3132022 धारा 3/5/8 61(1) आबकारी अधि0 थाना शाहबाद रामपुर

7.मु0अ0सं0 140/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना शाहबाद रामपुर

8. मु0अ0सं0 153/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना शाहबाद रामपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. एसओजी टीम जनपद रामपुर

2.उ0नि0 कपिल कुमार

3. उ0नि0 अतिशय जैन

4. हे0का0 धीरज कुमार

5.हे0का0 नरदेव सिंह

6. का0 राहुल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!