खेलो JSS 4.0’ के दूसरे दिन खेलों का जलवा, 100 मीटर रेस में दिखा दमखम, शतरंज में अदनान बने चैंपियन।

संवाददाता: आलोक सिंह
सीतापुर
जे. एस. सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेलो JSS 4.0’ के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला। एथलेटिक्स इवेंट्स में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
100 मीटर दौड़ में प्रतिभागियों ने अपनी तेज रफ्तार और दमखम का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा रिले रेस, खो-खो, डिस्क थ्रो और गोला फेंक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शतरंज प्रतियोगिता में मोहम्मद अदनान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं बी. फार्म प्रथम वर्ष के छात्रों एवं छात्राओं ने खो-खो में जीत हासिल की। क्रिकेट मुकाबले में भी बी. फार्म प्रथम वर्ष के छात्रों ने बाजी मारी।
यह पूरा आयोजन कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. भूमिका योगी एवं डॉ. सुजीत गुप्ता के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।




