Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

वाराणसी के ग्राम सभा नहिया (नहींआ) में गेट को लेकर चल रहा विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है, दोनों पक्षों का अलग-अलग आ रहा है राय।

संवादाता: विवेकानंद पटेल

वाराणसी

वाराणसी के ग्राम सभा नहिया (नहींआ) में गेट को लेकर चल रहा विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। मौके पर की गई ग्राउंड रिपोर्टिंग में दोनों पक्षों के अलग-अलग मत खुलकर सामने आए। एक पक्ष का कहना है कि गेट पर केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा झंडा लगाया जाना चाहिए, क्योंकि यह स्थान उनके अनुसार एक विशेष धार्मिक पहचान से जुड़ा है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग इसे सार्वजनिक स्थल बताते हुए सभी समुदायों के सम्मान और अधिकार की बात कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, पहले यह विवाद छोटा था, लेकिन धीरे-धीरे यह तूल पकड़ता चला गया। दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों के साथ अड़े हुए हैं, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, कई समझदार ग्रामीणों ने आपसी बातचीत से समाधान निकालने की अपील की है।

प्रशासन की नजर भी इस पूरे मामले पर बनी हुई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल, स्थिति सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच सहमति बनना जरूरी माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!