Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को लोकजन सोशलिस्ट पार्टी ने दी आर्थिक सहायता।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा/ वाराणसी 

पिंडरा बाजार में गत दिनों अमूल डेयरी की बोलेरो की टक्कर से मृत हुए जयप्रकाश विश्वकर्मा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लोकजन सोशलिस्ट पार्टी ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने मृतक के परिजनों को चेक के माध्यम से आर्थिक सहायता सौंपी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि किसी परिवार के मुखिया का असमय निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे कठिन समय में समाज और सामाजिक संगठनों का दायित्व है कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि लोकजन सोशलिस्ट पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पार्टी भविष्य में भी जरूरतमंद और पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत जयप्रकाश विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!