यूपी
बड़े मंगलवार पर पुलिस कार्यालय सीतापुर में पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन।

संवाददाता: आलोक सिंह
सीतापुर
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर पुलिस कार्यालय सीतापुर परिसर में पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा भगवान बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ की गई।
इस धार्मिक आयोजन में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों, विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने सहभागिता की। पूजन के बाद आयोजित विशाल भंडारे में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और कार्यालय आने वाले आगंतुकों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़े मंगलवार के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।




