Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की रोकथाम को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई कोडीन सिरप की अवैध तस्करी पर संयुक्त टीम का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार ।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर 

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जनपद में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री और भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर औषधि विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि में प्रभावी कार्रवाई की गई।

औषधि निरीक्षक श्री मुकेश कुमार एवं थाना सैफनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध बिक्री एवं भंडारण की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बिलारी-सैफनी रोड पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फहीम निवासी बिलारी एवं जुबेर निवासी बिलारी जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5 पेटियों में रखे 500 कोडीन सिरप बरामद किए। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है औषधि निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है। बरामद अवैध औषधियों की अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपये है प्रशासन द्वारा सीज की गई अवैध औषधियों से नमूना लेकर जांच हेतु भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट-1940 के प्रावधानों के अंतर्गत भी आवश्यक विधिक कार्रवाई एवं परिवाद दायर किया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!