यूपी
फरेंदा पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपलापुर शिव मंदिर पर चलाया स्वच्छता अभियान।

संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता
महराजगंज
फरेंदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह द्वारा क्षेत्र फरेंदा के ग्राम सभा गोपालपुर शाह में स्थित प्रसिद्ध बउरहवा बाबा शिव मंदिर परिसर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर ग्राम वासियों एवं कार्यकर्तार्ओ के साथ पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह झाड़ू लगाकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा स्वच्छ और सुंदर परिवेश हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है आइये स्वच्छता को संस्कार और सेवा को संकल्प बनाकर अपने क्षेत्र को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सहयोगी बने।




