पर्सेंडी बीडीओ पर कमीशनखोरी के आरोप, ब्लॉक प्रमुख ने डीएम से जांच की मांग की।

संवाददाता: ब्यूरो आलोक सिंह
सीतापुर
विकासखंड पर्सेंडी के खंड विकास अधिकारी राजेंद्र राजवंशी की कार्यप्रणाली को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि ग्राम प्रधानों से कथित रूप से कमीशन लिया जाता है और ठेकेदारों को काम दिए जाने के साथ-साथ अधूरे या मौके पर काम न होने के बावजूद भुगतान किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।
ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र राजवंशी ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। शिकायत में चांदपुर, कैमहरा, वजीरपुर, उदयमलपुर, शंकरपुर और दुसैलिया समेत विभिन्न गांवों में कराए गए निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।
ब्लॉक प्रमुख ने जिलाधिकारी से राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय और अभिलेखीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और जांच पूरी होने तक बीडीओ के स्थानांतरण की मांग भी की गई है।
हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




