Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

फिरोजपुर पंचायत में भुगतान को लेकर उठे सवाल, प्रधान पति और पुत्र के निजी खातों में मजदूरी की रकम जाने का आरोप।

संवाददाता: ब्यूरो आलोक सिंह

सीतापुर

विकासखंड हरगांव की ग्राम पंचायत फिरोजपुर में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान हुए विकास कार्यों से जुड़े भुगतान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि पंचायत में मजदूरी के नाम पर ग्राम प्रधान के पति प्रमोद वर्मा के निजी बैंक खाते में धनराशि का भुगतान किया गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान के पुत्र देश दीपक वर्मा के निजी बैंक खाते में भी इसी वित्तीय वर्ष के दौरान मजदूरी के नाम पर रकम भेजी गई। निजी खातों में भुगतान को लेकर पंचायत की वित्तीय व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

वहीं पंचायत के उपलब्ध अभिलेखों में ह्यूम पाइप के नाम पर भुगतान दर्ज होने की बात भी सामने आई है। इसे लेकर भी संबंधित कार्य, भुगतान की प्रक्रिया और मौके पर कार्य की स्थिति की जांच किए जाने की मांग की जा रही है।

हालांकि, इन भुगतानों का वास्तविक कारण क्या था और संबंधित खातों में भेजी गई रकम किस कार्य के एवज में दी गई, यह विभागीय अभिलेखों और मौके की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मामले में संबंधित अधिकारियों से भुगतान अभिलेख, कार्य की एमबी, बिल-वाउचर और मौके पर कराए गए कार्यों की जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की जा रही है। जांच में यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!