हरगांव बीडीओ विवेक मणि त्रिपाठी के निर्देशन में ककरही ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, पंचायत सचिव नीतीश वर्मा की कार्यशैली की हो रही सराहना

संवाददाता: ब्यूरो आलोक सिंह
सीतापुर
विकासखंड हरगांव की ग्राम पंचायत ककरही में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विवेक मणि त्रिपाठी के निर्देशन एवं निगरानी में ग्राम पंचायत में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं पंचायत सचिव नीतीश वर्मा की सक्रिय कार्यशैली के चलते विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से कराए जा रहे हैं, जिसकी ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है।
ग्राम पंचायत में एएनएम सेंटर परिसर में इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया गया है, जिससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही पंचायत भवन परिसर में इंटरलॉकिंग का निर्माण कर परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया गया है।
इसके अलावा पंचायत भवन की मरम्मत का कार्य भी कराया गया है, जिससे भवन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित एवं उपयोगी हो गया है। पंचायत से जुड़े कार्यों के संचालन में भी अब बेहतर सुविधा उपलब्ध हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बीडीओ विवेक मणि त्रिपाठी के प्रभावी निर्देशन और पंचायत सचिव नीतीश वर्मा की सक्रिय कार्यशैली के चलते ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी प्रकार जनहित के कार्य जारी रहेंगे और गांव में विकास का क्रम निरंतर बना रहेगा।




