आपकी पाठशाला नंबर वन’ से युवाओं को मिल रही निशुल्क ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी।

संवाददाता : विवेकानंद पटेल
वाराणसी
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ‘आपकी पाठशाला नंबर वन’ ऑनलाइन शिक्षा का एक भरोसेमंद मंच बनकर उभर रहा है। इस मंच का संचालन शिक्षक दीपक यादव द्वारा किया जाता है। उनके साथ रिंकी मैम तथा तकनीकी सहयोगी कृष्ण प्रताप प्रीतम कनौजिया भी जुड़े हैं। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभ्यर्थियों को विभिन्न विषयों की निशुल्क पढ़ाई कराई जाती है, जिसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
दीपक यादव ने बताया कि उनकी पाठशाला से पढ़कर अनेक विद्यार्थियों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस, यूपी होमगार्ड तथा यूपीएसआई (उपनिरीक्षक) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना और उन्हें सफलता के लिए बेहतर मार्गदर्शन देना है। वर्तमान में भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ उठा रहे हैं।




