Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रामपुर नईनवेली 2 दिन की दुल्हन ठगी के मामले में गिरफ्तार शादी करने वाले दूल्हे के साथ ही ठगी की वारदात को दिया अंजाम।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

बतादे कि थाना सिविल लाइंस क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार पुनीत नाम का युवक सब्जी बेचकर अपना जीवन यापन करता है और शादी करना चाहता था। आरोप है कि उसके रिश्तेदार कालू और राम सिंह ने उससे कहा कि वे उसकी शादी करा देंगे, लेकिन इसके लिए कुछ खर्च करना पड़ेगा

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने युवक से एक लाख रुपये लेकर यासमीन नाम की महिला से उसकी शादी करा दी। शादी के बाद महिला दो दिन तक ससुराल में रही, लेकिन तीसरे दिन वह घर का सामान समेटकर जाने लगी। युवक को शक होने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया

जांच में सामने आया कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। आरोप है कि उसने अपनी असली पहचान छिपाकर और फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर युवक से शादी की थी। पुलिस का कहना है कि महिला शादी के नाम पर ठगी कर लोगों का सामान और जेवर लेकर फरार हो जाती थी

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर महिला यासमीन समेत कालू और राम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपित महिला और उसके साथी पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं या नही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!