पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना सिविल लाइन का औचक निरीक्षण एवं क्षेत्रान्तर्गत की गई पैदल गश्त ।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
आज दिनांक 19.07.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ थाना सिविल लाइन का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात एवं मिशन शक्ति केन्द्र की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया । इस दौरान अभिलेखों के समुचित संधारण, आवश्यक प्रविष्टियों को अद्यतन रखने, थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा अभिलेखीय कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्र में गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए पैदल गश्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर भी उपस्थित रहे।




