शांति और सद्भाव के साथ कर्बला में दफनाई गई ताजिए।

मिर्जापुर
राजगढ़ और मड़िहान थाना क्षेत्र के भावां डढ़िया और कुंदरूप दारानगर आदि जगहों पर मोहर्रम का जुलूस शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया तथा समय पर कर्बला में ताजिए को दफनाया गया।
इस दौरान अपने-अपने अखाड़े से मुस्लिम युवकों ने लाठी और अन्य चीजों से अपने-अपने करतब दिखाएं।
कड़ी धूप होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे बड़े एवं बुजुर्ग या हुसैन या हुसैन के नारे के साथ जुलूस में चल रहे थे।
जुलूस में किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए मड़िहान उप जिलाधिकारी अनेग सिंह क्षेत्राधिकार पुलिस फहीम थाना अध्यक्ष मड़िहान रविंद्र भूषण मौर्य थाना अध्यक्ष राजगढ़ बालकृष्ण मिश्रा के साथ भावां देवपुरा के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
*असलहा और चाकू कटार तलवार से करतब दिखाने पर पूरी तरह था प्रतिबंध*
इस साल मोहर्रम के जुलूस में मुस्लिम युवकों से लकड़ी एवं अपने शरीर से कला दिखाने की अपील की गई थी और सभी ताजियादारों और अखाड़े के संचालकों को बता दिया गया था कोई भी करतब दिखाने वाला व्यक्ति किसी भी प्रकार के औजार भाला तलवार चाकू या कटार से किसी भी प्रकार का करतब नहीं दिखाएगा और यदि ऐसा किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसका सभी ताजियादारों एवं अखाड़ो ने पालन किया।
इस संबंध में कोतवाल मड़िहान रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि नौ जगहों पर 22 ताजिए दफनाए जा रहे हैं। सभी लोगों को सौहार्दपूर्वक लकड़ी एवं शरीर से कलाबाजी करने को कहा गया है जिसमें किसी भी प्रकार का चाकू कटार तलवार आदि का प्रयोग न हो और सभी लोगों ने इसका पालन किया। सौहार्द के साथ मोहर्रम का जुलूस बीता और ताजिए कर्बला में दफनाई गयी।




