मिर्जापुर जनपद का सर्वांगीण विकास करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

मिर्जापुर
गुरुवार को जनपद में विकास कार्यों का जायजा लेने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मिर्जापुर में सड़क बिजली स्कूल अस्पताल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से परिपूर्ण करना हमारी सरकार की प्रमुख एजेंडा है और उस एजेंडा में मिर्जापुर प्रमुख रूप से है।
उक्त बातें विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मिर्जापुर विंध्याचल मंदिर कॉरिडोर समेत भारत के समस्त मंदिर जहां सनातनी आस्थाएं हैं उनका विकास करना हमारे देश और प्रदेश की सरकार की प्राथमिकता है जिसमें विंध्यवासिनी मंदिर प्रमुख रूप से शामिल है इसका विकास करने का मकसद है कि यहां आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
जब उनसे पूछा गया कि अयोध्या में मंदिर में दान चोरी हुई है और बड़े लोगों को छोड़कर छोटो पर कार्रवाई हो रही है तो उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और कांग्रेस मिलकर सनातन को कमजोर करने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और कांग्रेस वालों ने कभी बाबरी मस्जिद में कितना चंदा मिला उसका हिसाब नहीं पूछा या कहां खर्च हुआ उसे नहीं बताया साथ ही प्रदेश में अवैध मदरसे को चलाने के लिए कहां से सहायता मिल रही है और प्रदेश के बॉर्डर पर अवैध मदरसे कैसे संचालित हो रहे हैं क्या इस पर कभी अखिलेश यादव ने प्रश्न किया मेरी सरकार ने अवैध मदरसों को बंद कराया।
साजिश के तहत राम मंदिर को बदनाम किया जा रहा है सरकार उनके झूठे मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी क्योंकि सरकार जीरो टॉलरेंस पर सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही है।
इस मौके पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के साथ तमाम पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




