Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान जारी 02 ट्रक सीज,07 वाहनों का चालान।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

जनपद में परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सोमवार सुबह 4:50 बजे तक नवीन मंडी चौकी एवं थाना भोट क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 02 ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया।

अभियान के दौरान कुल 07 वाहनों का चालान भी किया गया, जिन पर कुल 2.56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने वाहन संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मानकों का पालन करें तथा यातायात नियमों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!