Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
टॉप न्यूज़

थाना खुदागंज पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।

संवाददाता: राजेश कुमार 

शाहजहांपुर  

पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी तिलहर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खुदागंज के कुशल नेतृत्व में थाना खुदागंज पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई।

 

दिनांक 06.06.2026 को वादी देवेन्द्र सिंह पुत्र अंगद सिंह नि0ग्रा0 खानपुर हकीमपुर थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा दी गयी तहरीर बावत 1. अंकित सिंह (पति) पुत्र मुनेश सिंह 2. मुनेश सिंह (ससुर) पुत्र नामालूम 3. कमलेश देवी (सास) पत्नी मुनेश सिंह 4. कंचन सिंह (ननद) पुत्री मुनेश सिंह निवासीगण ग्राम बखौरा थाना खुदागंज जनपद शाहजहाँपुर द्वारा वादी की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करना तथा फांसी लगाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-140/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 पंजीकृत किया गया । अभियोग की विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 08.06.2026 को समय करीब 09:50 बजे अभियुक्तगण 1. अंकित सिंह 2. श्रीमती कमलेश उपरोक्त को अभियुक्तों के घर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!