नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बाल अपचारी गिरफ्तार।

रामपुर/जौनपुर
थाना रामपुर पुलिस ने नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना रामपुर पर दर्ज मु.अ.सं. 116/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में एक बाल अपचारी को सोमवार 29 जून 2026 को सुबह करीब 9:15 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बाल अपचारी ग्राम औरा रोलारपुर, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर का निवासी है। उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा (प्रभारी चौकी जमालापुर) तथा हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव शामिल रहे।




