Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सीतापुर: लहरपुर ब्लॉक कैंटीन संचालक ने लगाया भुगतान न मिलने का आरोप, अधिकारियों पर गंभीर शिकायत

संवाददाता: आलोक सिंह

सीतापुर। जनपद के लहरपुर ब्लॉक परिसर में संचालित कैंटीन के संचालक सुरेंद्र पाल ने खंड विकास अधिकारी और अन्य अधिकारियों पर भुगतान न करने व अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान करीब 1350 टिफिन पैकेट तैयार करने का ऑर्डर उन्हें दिया गया था, जिसकी प्रति पैकेट कीमत 80 रुपये तय की गई थी। सुरेंद्र पाल का कहना है कि कुल भुगतान में से उन्हें आंशिक रकम ही दी गई, जबकि अभी भी लगभग 33 हजार रुपये बकाया हैं।

उनका आरोप है कि जब भी वह बकाया भुगतान मांगने जाते हैं, तो उनके साथ अभद्रता की जाती है और पैसा देने से इंकार कर दिया जाता है। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में जिला अधिकारी से भी शिकायत की गई, लेकिन इसके बाद उल्टा उन्हें कैंटीन खाली करने का नोटिस भेज दिया गया और हटाने की धमकी दी जा रही है।

सुरेंद्र पाल ने जुबेर बाबू और खंड विकास अधिकारी पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वह एक गरीब व्यक्ति हैं और उनका मेहनताना रोका जाना अन्याय है।

पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि उनका बकाया भुगतान दिलाया जाए और बिना कारण कैंटीन खाली कराने की कार्रवाई न की जाए। वहीं, इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!