Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
Uncategorizedयूपी

ऐलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार के आरोप, कार्रवाई न होने पर होगा ज्ञापन*

ब्यूरो आलोक सिंह*

सीतापुर। जनपद के विकासखंड ऐलिया की ग्राम पंचायत शहादत नगर, छतौना और उमरसा में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इन मामलों को लेकर लगातार अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों और किसान संगठन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

भारतीय किसान यूनियन (किरन) के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि जल्द ही जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ऐलिया ब्लॉक अध्यक्ष सूरज प्रसाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत शहादत नगर में केवल मुस्लिम बस्ती में ही विकास कार्य कराए गए हैं, जबकि हिंदू बस्ती विकास से वंचित है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मनरेगा योजना में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है।

आरोप है कि इन ग्राम पंचायतों में प्रधान और सचिव की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है और कई कार्य कागजों में ही पूरे दिखा दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या वाकई जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या फिर मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!