Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अधिकार।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी दिलाने का कार्य करेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को प्रतिनिधित्व का अधिकार मिलेगा, जिससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है, जिससे आने वाले समय में महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पदाधिकारियों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं को जागरूक करने की अपील की।

कार्यक्रम में कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आवाज बुलंद की और इसे देश की महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!