Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान के तहत फिटनेस एवं परमिट विहीन 77 स्कूली वाहनों का चालान, 15 वाहन थाने में सीज।

जौनपुर

परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर में “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान के अंतर्गत 01 जुलाई, 2026 से 15 जुलाई, 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई।

 

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। जांच में अनियमितता पाए जाने पर कुल 77 स्कूली वाहनों का चालान किया गया तथा 15 वाहनों को संबंधित थानों में सीज किया गया।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन स्कूली वाहनों के पास वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र अथवा आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं होंगे, उनके विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान रामपुर, खुटहन, चंदवक, मछलीशहर, मड़ियाहूं, केराकत, जफराबाद एवं लाइन बाजार थाना क्षेत्रों के सहयोग से संचालित किया गया।

 

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिन विद्यालयों में बच्चों के आवागमन हेतु वाहनों का संचालन किया जाता है, वे अपने वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का समय से नवीनीकरण अवश्य करा लें। बिना वैध परमिट अथवा फिटनेस के संचालित पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी अभियान चलाकर चालान एवं सीज की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने फिटनेस एवं परमिट विहीन स्कूली वाहनों के संचालन पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए ऐसे मामलों में संबंधित विद्यालयों के मान्यता निरस्त किये जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!