जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में बुधवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

जौनपुर
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा गो-आश्रय स्थलों की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने हरे चारे, भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि सभी गोशालाओं में अनिवार्य रूप से उपलब्धता बनी रहे। खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिये गये कि गोवंशो के मृत्यु के उपरान्त उनका नियमानुसार उचित निस्तारण करें। जिन गोशालाओं में गोवशों की संख्या 100 से कम है, उन्हे समीपस्थ गोशालाओं मे स्थानान्तरित किया जाए।
जिलाधिकारी के द्वारा बन्द पडी गोशालाओं में पौधरोपड़ किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने निर्देश दिया कि गो-आश्रय स्थलों मे विद्युतीकरण की व्यवस्था रहे। गोआश्रय स्थलों में जलजमाव न हो।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में 22 जुलाई से 08 अगस्त तक संचालित किये जा रहे एफएमडी टीकाकरण अभियान के तहत गो-आश्रय स्थलों के गोवशों को संतृप्त किया जाए।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारीगण, खण्ड विकास अधिकारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।




