थाना फूलपुर पुलिस द्वारा चोरी की बैटरी के साथ अभियुक्त गौरव गुप्ता उर्फ गोरख गुप्ता उर्फ बैताली गुप्ता गिरफ्तार, चोरी की बैटरी बरामद।

जिला क्राइम संवाददाता रमेश कुमार शर्मा
वाराणसी
थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर फत्तेपुर नहर पुलिया से मु0अ0सं0 0251/2026, धारा 305(a), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त गौरव गुप्ता उर्फ गोरख गुप्ता उर्फ बैताली गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई AMCO कंपनी की एक अदद बैटरी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 0251/2026, धारा 305(a) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने दिन बृहस्पतिवार की भोर में अपने पड़ोसी के घर से उक्त बैटरी चोरी की थी तथा उसे लाकर नहर के किनारे छिपा दिया था। आज वह बैटरी को बेचने के लिए ले जाने की फिराक में था, तभी पुलिस टीम ने उसे बैटरी सहित गिरफ्तार कर लिए जिसका नाम गौरव गुप्ता उर्फ गोरख गुप्ता उर्फ बैताली गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता, निवासी ग्राम ताड़ी बाजार, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र लगभग 20 वर्ष।
बरामदगी का विवरण चोरी की AMCO कंपनी की एक अदद बैटरी।अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम.उ0नि0 राजित राम यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी.उ0नि0 रितेश कुमार, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट.का0 अक्षय यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट.का0 सत्यम, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट इत्यादि उपस्थित रहे।




