चोलापुर पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार।

संवाददाता: आशीष सिंह
वाराणसी
चोलापुर थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब बनाने के मामले में वांछित आरोपी आशीष भारद्वाज (26 वर्ष) निवासी दशवतपुर, थाना चोलापुर को ग्राम नकचेदपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की शराब, अवैध स्प्रिट, नकली क्यूआर कोड, सैकड़ों नकली ढक्कन, होम्योपैथिक दवा की पेटियां, अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री तथा एक टीवीएस स्कूटी (UP65 FQ 8420) बरामद की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम, कॉपीराइट अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी 14 अगस्त 2026 की रात लगभग 8:15 बजे की गई। चोलापुर पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।




