Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रालोद युवा प्रकोष्ठ रुहेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष हनी तोमर के प्रथम जनपद रामपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर

राष्ट्रीय लोक दल, रामपुर के जिला कार्यालय पर रालोद युवा प्रकोष्ठ रुहेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष हनी तोमर के प्रथम जनपद रामपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने हनी तोमर को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया। साथ ही जिला कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में हनी तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल का उद्देश्य रुहेलखंड के सभी जनपदों में युवाओं को बड़ी संख्या में जोड़ना है तथा प्रत्येक जनपद में कम से कम 500 नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारियों को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी, यह निर्णय शीर्ष नेतृत्व का विषय है, लेकिन (एनडीए) गठबंधन पूरी मजबूती के साथ आगामी चुनाव मैदान में उतरेगा।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रुहेलखंड महासचिव सुमन सिंह परिहार, रुहेलखंड महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष शशि बाला, जिला महासचिव प्रभात भारद्वाज, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुलदीप कौर, जिला कोषाध्यक्ष अल्तमश बिल्लू, नगर अध्यक्ष नवाब खान, नगर महासचिव मोनी खान, महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष कलावती, सरदार दर्शन सिंह, सरदार बलदेव सिंह चीमा एवं सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

 

युवा राष्ट्रीय लोक दल से जिला सचिव मोहम्मद सैफ, हसनैन, गुलवेज़, अयान, कासिम, रिंकू, मोहित, राकेश, भीमसेन, रोहित एवं भजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन पार्टी की संगठनात्मक मजबूती एवं युवाओं को जोड़ने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!