Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रामनवमी शोभायात्रा के प्रचार वाहन को विश्व हिन्दू परिषद ने किया रवाना।

संवाददाता: हरिवंश कुमार 

बलिया 

विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष बलिया में निकली जाने वाली श्रीरामनवमी के अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन इस वर्ष भी 26 मार्च को किया जाना है। इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद ने प्रचार वाहन को मालगोदाम स्थित जिला कार्यालय से रवाना किया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे, जिलाध्यक्ष कृष्णा जी शाह, जिलामंत्री भानू तिवारी, मनोज चौबे, विनोद गुप्ता, कृष्णा यादव एवं अन्य विभिन्न पदाधिकारियों ने प्रचार वाहन को आगामी रामनवमी की शोभा यात्रा एवं नगर में कार्यक्रम हेतु उत्साहवर्धन करने हेतु रवाना किया। बलिया जिले की ऐतिहासिक शोभायात्रा रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को निकाली जाएगी जिसमें प्रभु श्रीराम दरबार, बाल स्वरूप सीता-राम, हनुमान एवं भगवा ध्वज का प्रदर्शन किया जाएगा। यह शोभायात्रा अपने प्रारंभिक स्थान जापलिनगंज दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर, बालेश्वर मंदिर, महाराज अग्रसेन मार्ग, चौक, टाउन हॉल चौराहा, विशुनिपुर चौराहा, आर्य समाज रोड, माल गोदाम रोड, रामलीला मैदान एवं जापलिनगंज पुलिस चौकी होते हुए पुनः जापलिनगंज दुर्गा मंदिर पर समाप्त होगी, जहां पर प्रभु श्री राम एवं पूरे राम दरबार का भव्य पूजा एवं आरती की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!