यूपी
वाराणसी: प्राथमिक विद्यालय औदार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

संवाददाता: आशीष सिंह
वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय औदार से औदार चौराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शमशेर बहादुर सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। भाजपा सेक्टर संयोजक विकास सिंह ‘विक्की’ ने भी यात्रा में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।




