Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

राजगढ़ ब्लाक सभागार में 30 दिव्यांगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांग उपकरण के लिए किया आवेदन ।

संवाददाता: ब्यूरो रिपोर्ट 

मिर्जापुर 

जनपद के राजगढ़ ब्लॉक के सभागार में दिव्यांग सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत एक कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें दिव्यांगों ने अपने दिव्यांगता से संबंधित जांच कराया और अपना पंजीकरण कराया जिससे उन्हें दिव्यांगों से संबंधित योजनाओं का लाभ मिल सके।

शनिवार को संपन्न हुए इस कैंप में राजगढ़ ब्लाक के सभी नौ न्याय पंचायतों से आए लोगों ने विकलांग प्रमाण पत्र शादी अनुदान रोडवेज रेल पास सहायक उपकरण योजना दुकान निर्माण एवं संचालन योजना सहित 11 योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण कराया।

इस पंजीकरण कैंप में इन दिव्यांगों का इलाज करने के लिए आंख नाक कान गला हड्डी रोग एवं मानसिक रोग के डॉक्टर इनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे थे।

इस स्वास्थ्य कैंप में 30 मरीजों ने अपने-अपने रोग से संबंधित जांच करा कर विकलांग प्रमाण पत्र बनवाया।

इन मरीजों को देखने के लिए जिले से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस के श्रीवास्तव मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियांशु एवं आंख नाक का कान गला से संबंधित डॉ राहुल सिंह मरीज का जांच करके विकलांग प्रतिशत बता रहे थे बाद में उसी के आधार पर जिला दिव्यांग विभाग द्वारा उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जा रहा था।

इस मौके पर कैंप में अनुराग मिश्रा दिलशाद बाबू रोहित के अलावा मैरिज कल कौशल्या अनारकली गरिमा नीरज आदि लोग उपस्थित रहे।

जिला दिव्यांग अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि सभी ब्लॉकों से दिव्यांगों का प्रमाण पत्र बन जाने के बाद 15 से 20 दिन के बाद इन मरीजों को ट्राई साइकिल मोटराइज्ड साइकिल वाकर व्हीलचेयर एम आरकिट आदि चीज उन्हें दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!