Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

ड्रम की गूंज के साथ निकली स्कूल चलो रैली l

संवाददाता: निलेश पटेल 

जौनपुर 

बरसठी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय गोरापट्टी गांव में गुरुवार को “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ अपना दल (एस) के जिला महासचिव नितेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान छात्र-छात्राएं ड्रम बजाते हुए कतारबद्ध तरीके से हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर गांव में भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते नजर आए। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। छात्रों ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें” और “हर बच्चा स्कूल जाए” जैसे नारों के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने का संदेश दिया।

इस दौरान नितेश पाठक ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ तभी संभव है, जब हर बच्चा विद्यालय से जुड़ा रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतलाल गौतम ने बताया कि “स्कूल चलो अभियान” का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक व अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!