लिफ्ट मांग कर दुकानदार का रुपया लुटा पुलिस जांच में जुटी।

संवाददाता: अली अब्बास आमिर
कौशाम्बी
दिनांक 02.05.2026 को शाम लगभग 9:30 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का किडनैप करने का प्रयास किया गया। सूचना पर तत्काल डायल 112 एवं थाना पश्चिम शरीरा पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पीड़ित, टेवा बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान किए हैं। दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से अपने घर पश्चिम शरीरा जा रहे थे तभी रास्ते में एक व्यक्ति लिफ्ट मांग कर मोटरसाइकिल पर बैठ गया और कुछ आगे चलकर इन्हें रोककर दो अन्य साथियों के साथ मारपीट करते हुए उनके रुपए छीन लिए गए। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के साथ घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। घटना के अनावरण हेतु तीन टीमों का गठन किया गया है। मौके पर सभी पहलुओं की जांच करते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।




