Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कनिष्क द्विवेदी ने जीता गोल्ड मेडल अब देहरादून में नेशनल चैंपियनशिप खेलेंगे।

मडियाहू /जौनपुर

मड़ियाहूं तहसील के बेलवां ग्राम सभा के रहने वाले कराटे खिलाड़ी कनिष्क द्विवेदी ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है। कनिष्क ने कराटे-डू असोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र (काम) द्वारा नाशिक में आयोजित ‘महाराष्ट्र राज्य सब-जूनियर, कैडेट व जूनियर कराटे अजिंक्यपद स्पर्धा 2026-27’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्पर्धा में कनिष्क ने कैडेट वर्ग की 63 किग्रा कुमाते में कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उन्होंने अब आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है, अब वे उत्तराखंड के देहरादून में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच यश रेवडेकर का कुशल मार्गदर्शन और उनकी कड़ी मेहनत रही है। कनिष्क को उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है। साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!