सेवा, सुशासन और सम्मान के 12 वर्ष: चार दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र और चेक।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
स्वरोजगार, आवास और छात्रवृत्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए पात्र लाभार्थी युवा उद्यमियों को आर्थिक सहायता, लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’’सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष’’ थीम के अंतर्गत विकास भवन परिसर में आयोजित चार दिवसीय समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ मा० प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्यपाल सैनी, मा० पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष श्री सूर्यप्रकाश पाल, जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरीश गंगवार, राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा० प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, मुद्रा योजना और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
मा० पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित कर जनकल्याण को नई दिशा दी है। आज योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म सम्पन्न करायी गयी।
इसके उपरांत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। सीआईएफ समूह को 6.45 लाख रुपये तथा आरएफ समूह को 23.40 लाख रुपये के डेमो चेक वितरित किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों श्रीमती सुषमा एवं श्रीमती गजाला खानम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत खुशी सैनी 53850 एवं दिनेश यादव को 53,850 रुपये का चेक प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा विद्युत चालित चाक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित पेंशन, छात्रवृत्ति एवं आवास योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र एवं सहायता राशि प्रदान की गई।
प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।




