Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

झोलाछाप डॉक्टर की कथित लापरवाही से किशोरी की मौत,परिवार में मचा कोहराम।

संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता 

महराजगंज

बता दे कि महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कटहरा टोला उसरहवा में एक गंभीर मामला सामने आया है,जहां एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा सुई लगाए जाने के बाद 16 वर्षीय किशोरी रिंकी साहनी की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि सुई लगने के कुछ ही देर बाद किशोरी के मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।परिजनों का कहना है कि संबंधित झोलाछाप डॉक्टर धर्मेंद्र साहनी पिछले कई वर्षों से गांव में बिना वैध अनुमति के इलाज कर रहा था। हालांकि,इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। उल्लेखनीय है कि मृतका के पिता रामबेलाश साहनी का भी करीब 10 दिन पहले निधन हो चुका था,जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।परिजनों ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!