युवक का उतराया शव कर्णावती नदी में मिला हत्या की आशंका।

मिर्जापुर
मंगलवार को विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत कठवैया गांव के पास कर्णावती नदी मे राहुल प्रजापति 19 का उतराया शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गयी ।बताया जाता कि मृतक राहुल बीते शनिवार से घर से रात में किसी से फोन पर वार्ता के बाद अचानक लापता हो गया था ।जब शनिवार की रात घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई।और रविवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट विंध्याचल थाना में दर्ज पिता ललित कुमार उर्फ झब्बर ने दर्ज करायी थी ।
मंगलवार की सुबह घर से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित कर्णावती नदी में मृतक राहुल का शव पत्थर से बधा उतराया मिला।
आशंका व्यक्त की जा रही है की हत्यारो ने हत्या कर शव को खेत में गड़े पत्थर के पीलर में नायलान की रस्सी से बांध कर नदी के पानी में फेंक दिया होगा । मंगलवार की सुबह नदी उतराया शव देख कर मृतक राहुल प्रजापति के रूप में पहचान हुई ।मौके पर परिवार व आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी ।
इस सनसनीखेज हत्याकांड की सूचना पर पहले गैपुरा पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी विंध्याचल अविनाश प्रकाश राय ,फारेंसिक टीम ने पहुंच कर मौके का नीरीक्षण किया । के
मृतक राहुल चार भाइयों में सबसे छोटा था ।
माता मालती देवी ,बड़े भाइयों में रोहित ,रोशन ,रोहन है छोटी बहन लक्ष्मी का रो रोकर बुरा हाल है । परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ।
थाना प्रभारी विंध्याचल अविनाश प्रकाश राय ने बताया की प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है । हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।




