Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मड़ियाहूं बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक डॉ. आरके पटेल ने दी शुभकामनाएं।

संवाददाता: निलेश पटेल 

मड़ियाहूं/जौनपुर

तहसील सभागार में अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित, न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को बताया अहम

मड़ियाहूं तहसील सभागार में आज बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल रहे।

समारोह के दौरान विधायक डॉ. पटेल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। आम जनमानस को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका सराहनीय है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन न्याय, विधि एवं जनहित के प्रति पूर्ण समर्पण भाव के साथ करेंगे और अधिवक्ता समाज की गरिमा और हितों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

इस अवसर पर तहसील के समस्त अधिवक्तागण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों के सफल, सार्थक एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!