Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

विकास खंड मड़ियाहूं में तैनात ग्राम विकास अधिकारी जयसिंह गुप्ता ने कुछ लोगों पर उनके साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया।

मड़ियाहूं/जौनपुर 

बतादे कि विकास खंड मड़ियाहूं में तैनात ग्राम विकास अधिकारी जयसिंह गुप्ता ने कुछ लोगों पर उनके साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:35 बजे रामपुर खास स्थित विवादित भूमि के पास पेट्रोल पंप की ओर जाते समय उनके साथ गाली-गलौज की गई। आरोप है कि विनोद जायसवाल, राज जायसवाल सहित कई नामजद एवं अज्ञात लोगों ने एक राय होकर लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से हमला किया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमले में उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। साथ ही उनके पास मौजूद सरकारी अभिलेख एवं डोंगल छीनकर क्षतिग्रस्त किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत में यह भी आरोप है कि हमलावरों ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे उनके भाई संतोष गुप्ता एवं भांजे प्रियांशु गुप्ता के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

बताया गया है कि ग्राम विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत हिनौती में आयोजित जन चौपाल में सरकारी कार्य से जाना था, लेकिन घटना के कारण वह वहां नहीं पहुंच सक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!