Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मिस्टनगंज चौराहे पर पार्क का पुनर्निर्माण, पुलिस चौकी निर्माण की तैयारी तेज।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर

रामपुर शहर क मिस्टनगंज चौराहे पर स्थित पार्क को नए स्वरूप में विकसित करने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह पार्क पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रहे अजहर खान के कार्यकाल में बनवाया गया था, लेकिन अब नगर पालिका द्वारा इसे आधुनिक स्वरूप देने के लिए पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, शहर विधायक आकाश सक्सेना के निर्देशन में क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्क के पुनर्विकास की योजना पर कार्य किया जा रहा है। विधायक ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। और चौराहे से कई घर के रोजी-रोटी चल रही थी लेकिन अब उनकी रोजी-रोटी छिन चुकी है फिर भी एक बुढ़िया माता वहां अपनी सब्जी बेच रही हैं जो आप देख सकते हैं की रात तक अंधेरे में भी रोड पर स्थित रोजी-रोटी कमाने के लिए जो बेचारी में बेसारा अम्मा के नाम से जानी पहचानी जाती हैं वह सब्जी बेचती हैं

इसी क्रम में मिस्टनगंज क्षेत्र में नई पुलिस चौकी के निर्माण की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। चौकी निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थान का निरीक्षण करने कोतवाली पुलिस टीम पहुंची। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रदीप मलिक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा करते हुए कहा कि चौकी का निर्माण ऐसा हो जिससे एक समय में 10 से 15 लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो सके और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र का भी जायजा लिया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और आम जनता की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों का मानना है कि पार्क के पुनर्निर्माण और नई पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!