Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

तहसील शाहगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ।

जौनपुर

बतादे कि जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर निवासी ग्राम हमजापुर थाना सरपतहाॅ, तहसील शाहगंज संजय कुमार द्वारा दंबगों द्वारा पक्की नाली तोड़ देने और कब्जा करने की शिकायत के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी और क्षेत्राधिकारी शाहगंज को संयुक्त टीम के द्वारा नियमानुसार प्रकरण के निस्तारण के निर्देश दिये गये।

सिधाई शाहगंज के निवासी सिकन्दर यादव द्वारा राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जोडने का पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिया कि पात्रता की जांच कर प्रकरण का निस्तारण करें।

ग्राम सुरिश शाहगंज निवासी शम्भूनाथ व अन्य ग्रामवासी द्वारा जर्जर विद्युत पोल हटावाकर नये विद्युत पोल लगवाने हेतु प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जिस पर जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त अन्य प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारीगण को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलम्ब न होने पाए।

जिलाधिकारी के समक्ष भूमि विवाद से संबंधित अधिक प्रकरण प्राप्त होने पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निस्तारण नियमानुसार एवं मेरिट के आधार पर किया जाए। उन्होंने धारा-24 के अंतर्गत 03 से 05 वर्ष से लंबित पुराने वादों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने तथा धारा-116 एवं धारा-34 के प्रकरणों की पेन्डेन्सी को समाप्त करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने निर्विवाद वरासत के मामलों में निर्धारित समयावधि के भीतर वरासत दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी दशा में शिकायतकर्ता से असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त नहीं होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि बरसात के कारण खराब हुई सड़कों को तत्काल मोटरेबल कराया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही बरसात के बाद सड़कों पर शीघ्रातिशीघ्र ब्लैक टॉप कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने तहसील परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन्म, आय, जाति, निवास एवं अन्य प्रमाण पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 189 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0गंगाराम गौतम, उप जिलाधिकारी शाहंगज अकुर वर्मा, क्षेत्राधिकारी शाहंगज सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसील में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!