Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जौनपुर मे शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में गोरखपुर से मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।

जौनपुर

बतादे कि कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर द्वारा जनपद के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं एक पेड़ भेंट किया गया इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अध्यापक का बच्चों के प्रति विशेष लगाव होना चाहिए। जब शिक्षक बच्चों के साथ आत्मीयता और अपनापन रखते हैं तो बच्चे उनसे बेहतर ढंग से सीखते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों से घुल-मिल जाने पर बच्चे अपने मन की बातें भी शिक्षक के साथ साझा करते हैं, जिससे उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने का कार्य ही नहीं करते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक शिक्षक को बच्चों के साथ संवेदनशील और आत्मीय व्यवहार करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन नूपुर श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव, समस्त डीसी तथा समस्त एसआरजी, पूर्व एआरपी महेंद्र कुमार, बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!