Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

प्रदेश स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में रामपुर की बेटियों ने जीते सिल्वर मेडल।

संवाददाता: आशीष सिंह 

रामपुर,/जौनपुर

व्यवसाय पारक शिक्षण संस्थान, बेनीपुर की टीम ने प्रदेश स्तरीय कुराश खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रामपुर का नाम रोशन किया। टीम कोच मानिकचंद पटेल के नेतृत्व में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंची टीम की खिलाड़ी पूजा यादव और ब्रांच शुकन्या देवी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलने से वे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!