भानपुर पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र।

संवाददाता: आशीष सिंह
पिंडरा, वाराणसी
विधानसभा पिंडरा क्षेत्र के भानपुर स्थित भाजपा नेता एवं प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह के आवास पर काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया एवं वाराणसी जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर नेताओं का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
करीब एक घंटे चली बैठक में बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची के प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता ईमानदारी और पूरी ताकत से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं, जिससे प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बने।
इससे पूर्व भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पुराने कार्यकर्ताओं का भी स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संकठा पटेल, अरुण सिंह बिन्नी, हिटलर सिंह, अजय उदल, वंश नारायण पाठक, रामप्रवेश पांडेय, मनीष पाठक, नीरज श्रीवास्तव, संतोष सिंह, शिवकुमार गुप्ता, राजेश राजभर, संदीप राय, किशन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




