Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप, पेट्रोल पंप को बदनाम करने की कोशिश का दावा; थाने पहुंचा मामला।

संवाददाता: मोहम्मद यासीन 

शीशगढ़/बरेली 

धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पेट्रोल पंप संचालक ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराने और सच्चाई सामने लाने की मांग की है। शिकायत के बाद पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, यूपी 25 बीटी 9158 नंबर की गाड़ी में पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाया गया था। इसके बाद वाहन में पेट्रोल के साथ पानी मिलने की बात कही गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले को लेकर उसके पेट्रोल पंप को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उसने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पेट्रोल पंप संचालक का कहना है पेट्रोलकी गुणवत्ता को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की जांच संबंधित विभाग अथवा पुलिस द्वारा कराई जानी चाहिए, ताकि वास्तविकता सामने आ सके। उसने शिकायत में पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वाहन में पानी मिलने की शिकायत का वास्तविक कारण क्या था और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। मामले को लेकर पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!