थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 01 अदद अवैध तमंचा व 01 कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार ।

संवाददाता: राजेश कुमार
शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियुक्तों के सत्यापन व अवैध हथियार के दुरूपयोग व बिक्री को रोकने हेतु सघन अभियान के क्रम मे थाना कोतवाली पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई ।
दिनांक 06/07.06.2026 की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि बरेली सीतापुर हाईवे से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति खडा है जिसके पास अवैध तमंचा व कारतूस है । प्राप्त सूचना पर उक्त व्यक्ति को बरेली सीतापुर हाईवे से करीब 200 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया तथा नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो व्यक्ति ने अपना नाम रजत सोनी पुत्र राजेन्द्र सोनी नि0मो0 आनन्दपुरम कॉलोनी थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर बताया जिसकी जामा तलाशी से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ | बरामदगी के आधार पर अभियुक्त रजत सोनी उपरोक्त को समय 01.58 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा मु0अ0सं0 – 177/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
रजत सोनी पुत्र राजेन्द्र सोनी उम्र करीब 29 वर्ष नि0मो0 आनन्दपुरम कॉलोनी थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर
बरेली सीतापुर हाईवे से करीब 200 मीटर की दूरी पर, दिनांक 07.06.2026 समय 01.58 बजे




