Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पिंडरा की समरसता रैली में गरजे ओमप्रकाश राजभर, बोले- उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा, वाराणसी

पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को आयोजित सामाजिक समरसता रैली में हजारों की संख्या में लोग जुटे। रैली के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है। अब प्रदेश में गुंडागर्दी और दंगों का नहीं, बल्कि समानता, न्याय और विकास का शासन चल रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर और महाराजा सुहेलदेव के सपनों को साकार करने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि जाति-पाति से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने वालों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

रैली में विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने केवल समाज को बांटने का काम किया, जबकि वर्तमान सरकार सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया और कहा कि महिला आरक्षण से समाज की बेटियां संसद तक पहुंचेंगी।

इस दौरान सपा, बसपा और कांग्रेस छोड़कर आए 700 से अधिक लोगों को सुभासपा की सदस्यता दिलाई गई। पिंडरा और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में जखनिया विधायक बेदी राम, भाजपा नेता रविशंकर सिंह, रमेश राजभर, गौरीश सिंह, पंकज सिंह, गणेश चौहान सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 21 ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंचे और अंत तक डटे रहे। संचालन डॉ. अरविंद राजभर तथा धन्यवाद ज्ञापन रमेश राजभर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!