Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी मरीज की हालत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप।

संवाददाता: अमित माँझी 

अम्बेडकरनगर

कटका थाना क्षेत्र के जुड़ईपुर पिण्डोरिया गांव निवासी चंचला पत्नी मिठाईलाल ने एक निजी चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि कर्ज लेकर ऑपरेशन कराने और हजारों रुपये खर्च करने के बावजूद मरीज की हालत बिगड़ गई। विरोध करने पर अस्पताल से निकालने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज कराने तथा इलाज का पूरा खर्च दिलाने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक चिकित्सक का पक्ष सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!