Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

शहादत दिवस पर सुरेंद्र पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि, पैदल मार्च में उमड़ा जनसैलाब

संवाददाता: आशीष सिंह

पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रमईपुर में अपना दल (एस) के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय सुरेंद्र पटेल जी के शहादत दिवस के अवसर पर एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र पटेल का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती देने का कार्य किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

पैदल मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!